फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Software malfunction at purchasing center, farmers uproar

क्रय केंद्र पर साफ्टवेयर में खराबी, किसानों का हंगामा

Thu, 16 Apr 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Software malfunction at purchasing center, farmers uproar
फोटो 16 एमएएचपी 06 परिचय-पीसीएफ केंद्र जैतपुर में हंगामा करते किसान
विज्ञापन

हेडिंग: क्रय केंद्र पर साफ्टवेयर में खराबी, किसानों का हंगामा
- क्रय केंद्रों में सुबह से गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले के गेहूं खरीद केंद्रों में गुरुवार को 655 क्विंटल गेेहूं की खरीद की गई। वहीं जैतपुर में बनाए गए पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्रों पर सॉफ्टवेयर में खराबी आने से फीडिंग न होने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा काटा। किसानों का गुस्सा देख सॉफ्टवेयर ठीक कराकर फीडिंग के साथ खरीदारी शुरू कराई गई लेकिन क्रय केंद्र में धागा न होने के कारण बोरियों की सिलाई नहीं हो सकी। महोबा के भी क्रय केंद्रों में भी सॉफ्टवेयर की समस्या के चलते देरी फीडिंग हो रही है।

गौरतलब है कि जिले में पीसीएफ, विपणन शाखा और कर्मचारी कल्याण निगम के 49 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर किसानों का गेहूं 1,925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। गेहूं क्रय केंद्र 15 अप्रैल से खुलते ही केंद्रों में किसानों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। गुरुवार को गेहूं क्रय केंद्र जैतपुर में किसानों के दो घंटे तक बैठने के बाद भी सॉफ्टवेयर की खराबी के फीडिंग न होने से किसान नाराज हो गए और जमकर हो-हल्ला मचाया। डिप्टी आरएमओ रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि पहले दिन 252 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। दूसरे दिन गुरुवार को 655 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed