फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Socialist relief packets wandering poor

समाजवादी राहत पैकेट के लिए भटक रहे गरीब

Tue, 03 May 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 03 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Socialist relief packets wandering poor
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को बीपीएल सूची से नाम हटाए जाने पर विरोध प्रदर्शन करते खानपुर मौहरिया के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

महोबा। अंत्योदय कार्डों के लाभार्थी चयन में जमकर मनमानी बरती गई। कोटेदारों ने अपने सगे संबंधियों व चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम विरुद्ध तरीके से अंत्योदय कार्ड जारी कराए। ऐसे में गरीब व पात्र समाजवादी राहत पैकेट से वंचित हैं। सोमवार को आधा दर्जन गरीबों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


कबरई विकासखंड के ग्राम बहिंगा निवासी रामअवतार, मुलिया, सुनीता, देव सिंह आदि ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उनके पास अंत्योदय कार्ड थे, लेकिन इस समय कोटेदार ने उनके नाम अंत्योदय कार्ड की सूची से काट दिए और अपने सगे संबंधियों व चहेतों के नाम अंत्योदय कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन्हें यह कार्ड जारी किए गए उनमें से कुछ के पास ट्रैक्टर, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि और पक्के मकान हैं।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में ऐसे तमाम गरीब हैं, जिनको सरकारी राहत की बेहद जरूरत है। लेकिन उन्हें समाजवादी राहत पैकेट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गरीबों के राशन पैकेट कोटेदारों के चहेते व परिवार के लोगों को दिलाए गए। ग्रामीणों ने मामले की जांच करा अपात्रों के अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करने और पात्रों के अंत्योदय कार्ड बनाकर उन्हें राहत पैकेट का लाभ दिलाने की मांग की है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed