फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   So the government will Bundelkhand special package - CM

सरकार बनी तो बुंदेलखंड को मिलेगा विशेष पैकेज - सीएम

Sat, 18 Feb 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 18 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
So the government will Bundelkhand special package - CM
मंच से बोलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को कुलपहाड़ के पॉलिटेकिभनक मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र ने तीन साल मेें कोई विकास नहीं कराया। उल्टा अच्छे दिन के नाम पर सभी को लाइन पर लगा दिया। विदेश से कालाधन लाने के नाम पर सत्ता तो हथिया ली, लेकिन कालाधन आजतक नहीं आया। उल्टा देश की अर्थव्यवस्था और गड़बड़ा गई। कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड को विशेष पैकेज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में कहा कि सूखे के संकट में केंद्र सरकार ने किसानों को मुआवजे के नाम पर कुछ नहीं दिया, लेकिन सपा सरकार ने ओलावृष्टि और सूखे के दौर में बुंदेलखंड के किसानों को करोड़ों रुपया मुआवजा दिया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सूखे के संकट में गरीबों को एक किलो देशी घी, आटा, आलू, हल्दी, नमक, तेल देकर राहत पहुंचाई है। कहा कि जिले में करीब 70 हजार गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी जा रही है। अब उन्हें एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। कहा कि सरकार बनने पर हर गरीब महिला को पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने विकास की दोहाई देते हुए कहा कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस दो साल में पूरा करावाया गया है। जो भी इस हाईवे में एक बार यात्रा कर लेगा वह तो वोट देगा ही यदि प्रधानमंत्री भी एक बार यात्रा कर लें तो वह भी सपा को वोट कर जाएंगे। कहा कि टीचरों की भर्ती के अलावा पुलिस भर्ती के साथ अन्य भर्तियां करके शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा है।



उन्होंने साथ ही मिड्डे मील के साथ बच्चों को एक किलो घी और एक किलो मिल्क पाउडर भी दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ये गठबंधन परिवर्तन लाने का काम करेगा। इस मौके पर सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत, रामजीवन यादव, ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed