फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   So cute, makeup, take your look and see ...

कितना प्यारा है शृंगार, की तेरी ले लू नजर उतार...

Wed, 17 Oct 2018 10:21 PM IST
महोबा
महोबा Updated Wed, 17 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
So cute, makeup, take your look and see ...
कितना प्यारा है शृंगार, की तेरी ले लू नजर उतार... - फोटो : अमर उजाला
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के शास्त्रीनगर स्थित दुर्गा पंडाल में मंगलवार की रात कानपुर से आए रासलीला कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। भगवान कृष्ण के गोपियों संग नृत्य का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। कितना प्यारा है शृंगार, की तेरी ले लू नजर उतार गीत पर शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक अपनी जगह पर खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए। देर रात तक चले कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शकों की भारी-भीड़ जुटी रही।      
विज्ञापन

शास्त्री नगर स्थित देवी पंडाल परिसर में मंगलवार को कानपुर से आए रासलीला कलाकारों ने पहले वृंदावन की होली, बरसाने की होली का मंचन किया। तुम्हारी याद आती है बताओ क्यों करें मोहन गीत पर राधा कृष्ण वेशभूषा में सजे कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। जिसे देखकर पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बाद में राधा-कृष्ण के साथ गोपियों ने डांडिया नृत्य किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कृष्ण की बाल लीलाओं, सुदामा मिलन, कंस वध सहित कई रोचक लीलाओं का मंचन किया गया। तो वही भगवान शिव ने तांडव नृत्य की अनूठी छटा देखने को मिली। राधा कृष्ण के अलौकिक स्वरूप की झांकी देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी, राहुल उपाध्याय, अविनाश पालीवाल, पुरुषोत्तम सोनी, सौरभ तिवारी, बब्बू महाराज, धर्मेंद्र उपाध्याय, रंजीत सिंह, इंद्रकांत त्रिपाठी, उपेंद्र शुक्ल समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed