{"_id":"58a48fda4f1c1b5f7ed865b8","slug":"small-farmers-will-be-waived-if-the-bjp-came-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार बनी तो लघु किसानों का होगा कर्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार बनी तो लघु किसानों का होगा कर्ज माफ
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकबंगला मैदान में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो लघु किसानों का कर्ज माफ होगा। साथ ही किसानों को बिना ब्याज के ऋण मुहैया कराया जाएगा।
बुंदेलखंड के सभी जिलों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का काम भी भाजपा सरकार करेगी। कांग्रेस और सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को और सपा ने प्रदेश को लूटा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष डाकबंगला मैदान में भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी की चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब जनता उत्तर प्रदेश में परिवर्तन चाहती है।
इसलिए इस बार चुनाव में भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी आएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने धर्म और जाति पूछकर छात्रों को लेपटॉप दिए है। कहा कि भ्रष्टाचार दूर करने के लिए प्रदेश में बिना साक्षात्कार कराए मैरिट के आधार पर बेराजगारों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास बुआ और भतीजा की सरकार में नही हुआ है। भाजपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश का विकास होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2019 तक हर घर में शौचालय होगा। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर गरीब महिला को गैस चूल्हा दिया गया है। जनधन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई सहित तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए और किसानों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपया भेजा है, लेकिन यह पैसा गरीबों तक नही पहुंचा। इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, राकेश गोस्वामी, बृजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, रामकिशोर साहू, हरीसिंह वर्मा, संदीप शुक्ला आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।