{"_id":"bd748c7d405d4d1a0ee81c16bc5f4b3d","slug":"slow-sweep-of-cycling-and-bike-race-guddu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लो साइकिल व बाइक रेस में गुड्डू ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लो साइकिल व बाइक रेस में गुड्डू ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बिलखी में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। स्लो साइकिल रेस और स्लो बाइक रेस में बसौरा के गुड्डू राजपूत ने बाजी मारी। महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता में यशोदा की टीम विजेता बनी। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बिलखी के तत्वावधान में ग्राम बिलखी में पुरुष और महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्लो साइकिल रेस में आधा दर्जन प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया। इसमें ग्राम बसौरा के गुड्डू राजपूत विजेता बने। बिलखी के टिंकू राजपूत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्लो बाइक रेस में भी बसौरा के गुड्डू राजपूत ने पहला और बिलखी के टिंकू राजपूत ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
महिला वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में यशोदा और सुमन की टीमों में एक दर्जन से अधिक महिलाआें ने हिस्सा लिया। काफी देर तक चली जोर आजमाइश में यशोदा की टीम ने जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका प्रताप राजपूत, कल्यान राजपूत, सत्यदेव राजपूत ने निभाई।
विज्ञापन
अंत में आयोजन कमेटी की ओर से प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को बाल्टी और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियाें को टिफिन देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजक ग्राम प्रधान केदार सिंह राजपूत ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर मंगल राजपूत, रामबाबू, लखन, सतीश आदि मौजूद रहे।