फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Skill development employment fair in Jaitpur on 10th

Mahoba News: जैतपुर में कौशल विकास का रोजगार मेला 10 को

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Skill development employment fair in Jaitpur on 10th
महोबा। कौशल विकास मिशन के तहत ब्लॉक जैतपुर का रोजगार मेला 10 जनवरी को कराया जाएगा। इसमें गुजरात, नोएडा, हरियाणा आदि स्थानों से आने वाली प्रतिष्ठित कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। गौरतलब है कि सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा रिपोर्ट में महोबा जिले को कौशल विकास मिशन के क्रियांवयन में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ था। महोबा जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर ले जाने के लिए अब ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षुओं को रोजगार मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिला कौशल प्रबंधक ओपी यादव ने बताया कि जैतपुर में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन बुधवार को सुबह 10 बजे से विकासखंड कार्यालय में शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
10 दिन बाद निकला सूरज, नहीं खत्म हुई गलन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को 10 दिन बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। इसके बाद भी लोगों को गलन व हाड़-कपाऊ ठंड से निजात नहीं मिली। गौरतलब है कि माह दिसंबर के अंतिम समय में इस बार सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू किया। सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली। तब लोगों ने कुछ राहत की सांस ली लेकिन ठंड से निजात नहींं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि आसमान साफ होने से धूप खिली है। आगे हल्की बारिश की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed