{"_id":"6144dc9b8ebc3ebead054241","slug":"six-poor-houses-collapsed-due-to-incessant-rain-loss-of-thousands-mahoba-news-knp6528065137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से छह गरीबों के ढहे आशियाने, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से छह गरीबों के ढहे आशियाने, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
पनवाड़ी में बारिश से गिरा कच्चा मकान
- फोटो : MAHOBA
चरखारी/पनवाड़ी। लगातार हो रही बारिश गरीबों के लिए आफत बन गई है। तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने से आधा दर्जन गरीबों के कच्चे आशियाने ढह गए। जिससे उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है। हालांकि मकान ढहने के दौरान किसी के हताहत न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
कस्बा पनवाड़ी निवासी बेबा सुशीला वर्षों से कच्चा मकान बनाकर रह रही थी। तीन दिन से लगातार बारिश होने के चलते शुक्रवार को मकान भरभराकर गिर गया। जिससे उसे हजारों का नुकसान हुआ।
पीड़िता ने बताया कि कई बार आवास के लिए आवेदन किया लेकिन लाभ न मिलने के चलते अब वह खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर है। इसी तरह मारगपुरा निवासी वीरेंद्र, स्योढ़ी निवासी मनीराम, पनवाड़ी निवासी संजय सक्सेना व राजू के कच्चे आशियाने ढह गए।
विज्ञापन
चरखारी संवाद के अनुसार नटर्रा निवासी जयप्रकाश मेहनत-मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा था। कबरई ब्लॉक के परसहा गांव निवासी वेदप्रकाश का कच्चा मकान गिरने से हजारों की क्षति हुई है। पीड़ितों ने राजस्व विभाग को मामले से अवगत कराते हुए सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।