फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six people including innocent child injured in road accidents

Mahoba News: सड़क हादसों में मासूम समेत छह लोग घायल

Fri, 29 Dec 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six people including innocent child injured in road accidents
महोबा। कस्बा खरेला निवासी पुष्पेंद्र (28) जनपद हमीरपुर जिले के मुस्करा से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में दूसरी बाइक से सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया। इसी तरह रिवई निवासी ममता, लवकुशनगर निवासी अनमोल, कबरई निवासी राममूर्ति, ज्योरइया निवासी रोहित व मुख्यालय निवासी मुन्ना अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन

------------
महिला समेत दो ने खाया जहर
महोबा। जिले में महिला समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी लक्ष्मी (40) बुधवार की सुबह घर पर थी। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह कस्बा श्रीनगर निवासी रतीश (22) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन

------------
एसपी ने अपराध पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कहा कि शातिर अपराधियों का सत्यापन कराया जाए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों की पैरवी कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए लूट, टप्पेबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। यूपी 112 वाहन और कोबरा वाहनों की पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed