{"_id":"6a68eb2889c111c0ac0dc9fb","slug":"six-injured-including-a-youth-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127461-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत छह घायल
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में युवक समेत छह लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के मुड़हरा गांव निवासी मूरत (50) सोमवार की देर रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मूरत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह पुन्नियां के संतोष, मुल्ला का खोड़ा के मालती, बिलरही के इमरत, गांधीनगर के संगीता व गर्रा पनवाड़ी के प्रेम अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मूरत की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन