फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sitting on the chair, student Vaishnavi said, I too will become the District School Inspector.

Mahoba News: कुर्सी पर बैठकर छात्रा वैष्णवी बोलीं, मैं भी बनूंगी जिला विद्यालय निरीक्षक

Sat, 27 Sep 2025 08:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 27 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Sitting on the chair, student Vaishnavi said, I too will become the District School Inspector.
फोटो 26 एमएएचपी 12 परिचय-एक दिन की डीआईओएस बनीं छात्रा वैष्णवी। संवाद
महोबा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को शहर के जीजीआईसी की कक्षा दसवीं की छात्रा वैष्णवी को एक दिन का डीआईओएस बनाया गया। उन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग का कामकाज इतना ज्यादा अच्छा लगा कि उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर जिला विद्यालय निरीक्षक बनकर समाजसेवा करने की बात कही।
विज्ञापन

एक दिन की डीआईओएस वैष्णवी शहर के राठ रोड स्थित कार्यालय पहुंची। उन्होंने डीआईओएस की सीट पर बैठकर विभागीय कामकाज को समझा और जिले की शिक्षा व्यवस्था को नजदीक से जाना। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव ने उनसे प्रश्न किया कि यदि उनके पास कोई छात्रा यह शिकायत लेकर आती है कि उनकी शिक्षिका समय से विद्यालय में उपस्थित नहीं होती तब क्या करेंगी। इस पर एक दिन की डीआईओएस ने कहा कि इसके लिए वह संबंधित विद्यालय की प्रधानाचार्य को हिदायत देंगी कि कॉलेज में समय से उपस्थित न होने पर कार्रवाई की जाए। हालांकि, तब जिला विद्यालय निरीक्षक ने समझाया सबसे पहले शिक्षिका से समय से उपस्थित न होने का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महक ने वित्तीय लेनदेन का तरीका समझा
शहर के जीजीआईसी में कक्षा 12वीं की छात्रा महक को एक दिन का वित्त एवं लेखाधिकारी बनाया गया। उन्होंने वहां का कामकाज परखा। वित्तीय लेनदेन का तरीका समझा। शिक्षकों व कर्मचारियों की शिकायतों को सुना। इसी क्रम में जनपद में संचालित 36 राजकीय शिक्षण संस्थाओं व 11 एडेड इंटर कॉलेजों में एक-एक छात्राओं को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया।

फोटो 26 एमएएचपी 12 परिचय-एक दिन की डीआईओएस बनीं छात्रा वैष्णवी। संवाद

फोटो 26 एमएएचपी 12 परिचय-एक दिन की डीआईओएस बनीं छात्रा वैष्णवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed