{"_id":"62d1b478a76f4b7b623f59f5","slug":"sir-after-my-death-take-strict-action-against-the-culprits-mahoba-news-knp7077486126","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब मेरे मरने के बाद दोषियों पर करें कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब मेरे मरने के बाद दोषियों पर करें कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
महोबा। पुलिस प्रताड़ना से परेशान वृद्ध के फांसी लगाकर जान देने की घटना के तीन दिन बाद मृतक के बैग से एक पत्र बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि उनके मरने के बाद साहब दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराएं। यह पत्र एसपी के नाम संबोधित है।
गौरतलब है कि थाना खरेला के बरायं गांव निवासी प्रमोद कुमार उदैनिया ने शहर के बजरंग चौक स्थित आवास में 11 जुलाई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने बताया था कि उसके पिता ने एक चिटफंड कंपनी पैसा जमा कराया था। लाखों रुपये जमा कराने के बाद पैसा वापस नहीं किया गया। ग्राहक अपनी रकम वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे।
पिता ने कंपनी के छह अधिकारियों पर कोतवाली चरखारी में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली के एसआई मामले में राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने पर उनके पिता ने जान दी। इस मामले में एसआई श्यामदेव समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
घटना के तीन दिन बाद मृतक के बैग से पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित एक पत्र बरामद हुआ है। जिसमें पूरा मामला लिखते हुए उनके मरने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रार्थना की गई।
बताया कि उन्होंने 15 लाख रुपये जमा कराया था। समयसीमा पूरी होने पर करीब 40 लाख रुपये कंपनी से मिलना था। 10 बॉड जमा करने पर उन्हें दो चेकें दिसंबर 2022 व दिसंबर 2023 की तिथि की दी गई। परिजनों ने पत्र मिलने की सूचना पुलिस को दी है।