{"_id":"674609c2e897b4e60b0a6494","slug":"shweta-and-shivani-top-in-the-race-mahoba-news-c-225-1-mah1001-110627-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दौड़ में श्वेता व शिवानी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दौड़ में श्वेता व शिवानी अव्वल
Tue, 26 Nov 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से किल्हौवा गांव के खेल मैदान में जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग दौड़ में श्वेता व शिवानी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग गोला फेंक में सिद्धवती रैकवार अव्वल रहीं जबकि आकांक्षा को दूसरा स्थान मिला। बॉलीवॉल में किलहौवा की टीम विजेता और विजयपुर उपविजेता बनी। कबड्डी बालिका वर्ग में पनवाड़ी ने बाजी मारी। वहीं, बालक वर्ग में सौरा विजेता रही। 800 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में श्वेता पहले, क्षमा दूसरे व रामदेवी तीसरे स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में शिवानी ने बाजी मारी जबकि सौरवी दूसरे व दीपा तीसरे स्थान पर रहीं। रेफरी की भूमिका जितेंद्र मिश्रा व सुनील राजपूत ने निभाई। इस दौरान अमर सिंह, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।