{"_id":"69371cf9b99ae96b060340b6","slug":"shopkeeper-beaten-to-death-due-to-enmity-son-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-120464-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रंजिश में दुकानदार की पीटकर हत्या, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रंजिश में दुकानदार की पीटकर हत्या, बेटा घायल
विज्ञापन
-एक माह पहले मृतक के बेटे ने आरोपी की बेटी से की थी कोर्ट मैरिज
-एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित कीं पांच टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। थाना खन्ना के अटघार गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दुकानदार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी जबकि बेटा घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एक माह पहले मृतक के बेटे ने आरोपी की बेटी से कोर्ट मैरिज की थी। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की हैं।
अटघार निवासी नंदकिशोर कुशवाहा (55) सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपने बेटे शिवम (21) के साथ जनपद बांदा के मटौंध में स्थित दुकान बंदकर बाइक से घर आ रहा था। तभी गांव से एक किमी पहले पुरवा तालाब के पास बाइक सवार तीन दबंगों ने दोनों को रोक लिया और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शिवम किसी तरह खेतों से भागकर निकल गया जबकि नंदकिशोर की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे शिवम ने बताया कि वह पिता के साथ बाइक से आ रहा था। तीन लोगों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोकी और हमला कर दिया। बताया कि आरोपी की बेटी से उसके भाई ने कोर्ट मैरिज की थी। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच मृतक के बेटे से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना हुई है। सीओ सिटी के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।