{"_id":"30611ed611fc580e56f78db50c1ca14c","slug":"sew-the-rip-out-of-the-river-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी का सीना चीर निकाल रहे पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी का सीना चीर निकाल रहे पानी
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sat, 23 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही कस्बा खन्ना में पानी को लेकर हाय- हाल्ला मचा हुआ है। हालत यह है कि आधे कस्बे में पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीण दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है। वहीं नदी की जलधारा सूखने से ग्रामीण नदी में बड़े-बड़े गड्ढे बनाकर पानी निकाल रहे हैं।
गौरतलब है कि खन्ना कस्बे में आधे इलाके में चंद्रावल नदी से जलापूर्ति की जाती है। वहीं आधे इलाके में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है। हर साल गर्मी के दिनों में नदी का पानी सूख जाने पीने के पानी के लिए लोगों को कस्बे वासियों को प्यास बुझाने के लिए एक से दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। लोगों की समस्या केा देखते हुए जल संस्थान ने खन्ना से प्रेमनारायण विश्वकर्मा के आवास तक 900 मीटर पाइप लाइन बिछाए जाने का प्लान बनाया था, जिसके तहत 700 मीटर तक पाइप लाइन बिछा दी गई है। वहीं 200 मीटर पाइप लाइन शेष रह रह जाने से यहां के लोगों को ट्यूबवेल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भीषड़ गर्मी में चंद्रावल नदी का पानी सूख जाने से बाशिंदे बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जिससे सबसे अधिक दिक्कत मुहल्ला गुड़ा मोड़ के लोगों को उठानी पड़ रही है। अब मजबूरन ग्रामीणों को दो किलोमीटर चंद्रावल नदी में बड़े गड्ढे खोदकर पानी ला रहे हैं। जिसके सहारे ही ग्रामीणों की प्यास बुझ रही है।
हर साल सूख जाती है नदी
गर्मी शुरू होते ही हर साल नदी के सूखते ही कस्बे में पानी की विकराल समस्या हो जाती है। अधिकारियों को इस बाबत तहसील दिवस के अलावा समय- समय पर लिखित व मौखिक रुप से अवगत कराने के बाद भी पेयजल समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। गर्मी का मौसम कस्बा वासियों के लिए मुसीबत बन जाता है।
विज्ञापन
कस्बा खन्ना में 900 मीटर पाइप लाइन बिछाए जाने की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत 700 मीटर पाइप लाइन जलसंस्थान द्वारा बिछा दी गई है, जल्द ही 200 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे नागरिकों को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगा। एक पखवारे के अंदर पाइप लाइन बिछाने का प्रयास किया जाएगा।
एसके वर्मा अभियंता जलसंस्थान
महोबा