फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven months ago, raped teenager, case exposed on pregnancy

सात माह पहले किशोरी से दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर उजागर हुआ मामला

Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seven months ago, raped teenager, case exposed on pregnancy
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात माह पहले किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। किशोरी के गर्भ ठहरने पर परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपियों की धमकी से डरी सहमी किशोरी ने पूरी घटना बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी सात माह पहले घर पर अकेली थी, परिजन खेतों पर काम करने गए थे। तभी दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी किसी से कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। डरी सहमी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान वही गर्भवती हो गई। दो दिन पहले किशोरी के पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की। तब परिजनों ने किशोरी से घटना की जानकारी ली तो उसने पूरा मामला बताया। किशोरी के पिता ने शहर कोतवाली में दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जयचंद्र व शिवानंद के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed