{"_id":"6b815ed985ac092eb67e36c96ec9cbce","slug":"set-on-fire-by-angry-teenager-died-from-tampering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगा जान दी
ब्यूरो अमर उजाला महोबा
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
थाना अजनर के खिरियाकला गांव में छेड़खानी से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने लापरवाही के आरोप में अजनर के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
थाना अजनर के खिरियाकला गांव निवासी फातमा (16) गुरुवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। इस दौरान गांव निवासी विजय राजपूत ने उससे छेड़खानी कर दी। किशोरी ने घर लौट कर परिजनों को घटना की जानकारी दी ।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने थाना अजनर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच किशोरी ने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद, अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश मयफोर्स गांव में पहुंचे। कुछ देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में अजनर के थानाध्यक्ष राजीव यादव को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पास्को अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।