फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Set a goal to get a point

मुकाम पाने के लिए निर्धारित करें लक्ष्य

Thu, 08 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 08 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Set a goal to get a point
कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला सूचना अधिकारी राममनोहर त्रिपाठी ने कहा कि विद्या सबसे बड़ा धन है।  किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना होगा। तभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भली प्रकार कर सकते हैं। यह जरूरी नही कि आप एक बार में ही प्रतियोगी परीक्षा पास कर लें।
विज्ञापन


जिला सूचना अधिकारी गुरुवार को शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं अपनी रुचि के हिसाब से कॅरियर का चुनाव करें। जिला उद्योग प्रबंधक सतगुरु ने कहा कि युवाओं को स्वत: रोजगार स्थापित करने के लिए समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना जिले में चलाई जा रही है। युवक युवतियां इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि हर विद्यार्थी को अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करनी है। यदि वह प्रतियेागी परीक्षाओं की तैयारी करते है तो उन्हें निश्चित ही सफलता मिलेगी। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने विषयों का गहराई से अध्यन करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कछवाह, प्राचार्य जगभान राजपूत, समाजसेवी दाऊ तिवारी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed