फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Second bike rider collided with bike, death of one

बाइक से दूसरा बाइक सवार टकराया, एक की मौत

Tue, 06 Nov 2018 11:14 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Tue, 06 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Second bike rider collided with bike, death of one
बाइक से दूसरा बाइक सवार टकराया, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 
पत्योरा-भरुआसुमेरपुर। सुमेरपुर कस्बे से सोमवार रात बाइक पर आ रहा युवक देवगांव मार्ग पर चौकीदार के डेरा के पास बने ब्रेकर में आगे जा रही बाइक से टकरा गया, जिससे आगे जा रहे बाइक सवार दंपति और पीछे जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सदर अस्पताल में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक बाइक सवार की मौत हो गई। शव को परिजन गांव ले आए और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा। लेकिन मंगलवार को शाम तक पुलिस पंचनामे के कागजात लेकर नहीं पहुंची तो नाराज परिजनों ने मुख्यालय में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ सुमेरपुर ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।   

पत्योरा निवासी संजय (25) पुत्र श्यामलाल अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी (23) को साथ लेकर बाइक से रविवार रात करीब आठ बजे गांव जा रहा था। उसी के पीछे पत्योरा ग्राम पंचायत के मजरा शिवरामपुर डेरा निवासी सुग्गन निषाद (29) पुत्र नेकपाल बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहा था। देवगांव के पहले चौकीदार का डेरा के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर संजय ने अपनी बाइक पर ब्रेक लगाया, तो सुग्गन निषाद पीछे से उसकी बाइक में जा घुसा, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सुग्गन निषाद की मौत हो गई। परिजन उसे गांव वापस ले आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता नेकपाल ने हादसे की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वहीं पोस्टमार्टम में देरी होने के कारण जेल रोड पर परिजनों ने करीब 20 मिनट तक जाम लगाकर हंगामा भी किया। इस बीच थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दुर्घटना का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed