फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sdm ne drone se karaya Survey

एसडीएम ने ड्रोन कैमरे से स्वामित्व योजना का शुरू कराया सर्वे

Fri, 04 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
sdm ne drone se karaya Survey
ड्रोन कैमरे से सर्वें की शुरूआत कराते अधिकारी - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। केंद्र सरकार के आदेश पर स्वामित्व योजना के तहत चरखारी तहसील में शुक्रवार से सर्वे का काम शुरू हो गया। ड्रोन कैमरे से कराए जा रहे सर्वे की शुरुआत एसडीएम राकेश कुमार ने की। बताया कि इस योजना से जमीनी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

एसडीएम चरखारी ने बम्हौरी बेलदारन, अस्थौन, मझोल व घुटवई में ड्रोन कैमरे से स्वामित्व योजना सर्वे की शुरुआत बटन दबाकर की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि तहसील के 70 गांवों का ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण किसानों की जमीनों की ऑनलाइन देखरेख मुहैया कराना, जमीनों की मैपिंग और उनके सही मालिकों को उनका हक दिलाना, जमीनी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और ग्रामीणों को उनका हक दिलाना है। इस योजना से ग्रामीणों को एक सर्वेक्षण के बाद लाभ मिल सकेगा। साथ ही, लोगों को जमीन का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे आसानी से बैंक ऋण भी प्राप्त कर सकें। इस दौरान तहसीलदार परशुराम पटेल, नायब तहसीलदार मनीष सिंह, कानूनगो नीलमणि यादव, सुभाष यादव, लोकेंद्र सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed