फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SDM,MP,mla,DM,mahoba news

घरौनी में कुलपहाड़ तहसील यूपी ने नंबर वन

Thu, 21 Jan 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
SDM,MP,mla,DM,mahoba news
कुलपहाड़ (महोबा)। ग्राम स्वामित्व योजना का कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहा है। समूचे उत्तर प्रदेश में कुलपहाड़ तहसील नंबर एक पर पहुंच गई है। महज दो माह में 148 गांव के स्वामित्व प्रमाण पत्र का कार्य पूरा किया गया है। शासन ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह योजना शुरू की है। इसमें गांव में रहने वाले लोगों को उनके मकान का स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इसे घरौनी नाम भी दिया गया है। अभी तक इस तरह के प्रमाण पत्र सिर्फ नगर पंचायत में ही दिए जाते थे। कुलपहाड़ तहसील में 272 गांव-गांव शामिल हैं। इसमें से 220 गांव आबाद हैं। सर्वे ऑफ इंडिया ने 18 नवंबर 2020 को नोटिफिकेशन जारी कर 205 गांव में घरौनी निर्माण का लक्ष्य तय किया था। इन सभी 205 गांव में ड्रोन उड़ाकर नक्शा बनाए गए हैं। जबकि, 187 मैप सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से संशोधन के लिए कुलपहाड़ तहसील भेजे गए। इनमें से 148 गांव के नक्शे में संशोधन कराकर फाइनल नक्शा बनाने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया को भेजा गया है। तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा ने बताया कि अभी तक 25 गांव में स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित करा दिए गए हैं। जबकि 26 जनवरी को 90 अन्य गांव में सांसद व विधायक की मौजूदगी में स्वामित्व प्रमाण पत्रों का वितरण होगा। एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैश ने बताया कि घरौनी निर्माण में तहसील कुलपहाड़ उत्तर प्रदेश म्रें नंबर एक पर आ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed