फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sdm changed in mahoba

महोबाः शिक्षकों से पंगा लेना एसडीएम को पड़ा महंगा, स्थानांतरण

Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
sdm changed in mahoba
महोबा डीएम ने एसडीएम राकेश कुमार को हटाकर उनके स्थान पर चरखारी एसडीएम को सदर महोबा का चार्ज दे दिया। गौरतलब है कि कन्या प्राथमिक विद्यालय करहरा कला के सहायक अध्यापक पीयूष त्रिपाठी की कैमाहा बॉर्डर में कोविड-19 में ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को शिक्षक आधा घंटे देर से पहुंचने पर एसडीएम सदर राकेश कुमार ने शिक्षक को देर से आने पर डांट दिया। तभी एसडीएम के अर्दली और सुरक्षाकर्मी ने शिक्षक को पीटकर गाड़ी में डाल दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष भगत सिंह राजपूत, ब्लाक महामंत्री दयाराम वर्मा, कुलदीप तिवारी, हरिश्चंद्र राजपूत सहित तमाम संघ के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने एसडीएम राकेश कुमार को सदर से हटाकर चरखारी तहसील भेज दिया है जबकि चरखारी के एसडीएम राजेश कुमार यादव को महोबा का एसडीएम बना दिया है। शिक्षक संघ ने डीएम को दिए ज्ञापन में एसडीएम और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed