फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Scorio car collision killed bike riding cousin

स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत

Mon, 25 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scorio car collision killed bike riding cousin
महोबा। कानपुर-सागर हाइवे में ग्राम बरीपुरा के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद स्कार्पियो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी पुष्पेंद्र (18) पुत्र लखन प्रजापति रविवार की शाम बाइक से अपने मौसेरे भाई बाबूराम प्रजापति (19) पुत्र रजवा के साथ महोबा आया था। वापस लौटते समय हाइवे में ग्राम बरीपुरा के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुष्पेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ सिटी जटाशंकर राव अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। एक मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से गांव में सूचना दी गई। तब परिजन व रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना से अस्पताल परिसर में रो रोकर बुरा हाल रहा। मृतक पुष्पेंद्र के पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। शाम को उसने अपने पुत्र से कही न जाने को कहा था लेकिन वह मौसेरे भाई के साथ महोबा किस काम से आया यह पता नही है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed