फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   School van crashes into tree; students have a narrow escape

Mahoba News: स्कूली वैन पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे छात्र

Mon, 13 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
School van crashes into tree; students have a narrow escape
-आठ की क्षमता वाले वाहन में 13 बच्चों को बैठाकर स्कूल जा रहा था चालक
विज्ञापन




-14 दिन पहले स्कूली वैन का समाप्त हो गया था बीमा



फोटो 13 एमएएचपी 08 परिचय-दुर्घटना के बाद जांच करती पुलिस व जुटी अभिभावकों की भीड़। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी



महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ क्षेत्र में सोमवार की सुबह बच्चों से भरी स्कूली वैन पेड़ से टकरा गई। हालांकि, वैन में सवार सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं। अभिभावकों का आरोप है कि आठ की क्षमता वाले वाहन में 13 बच्चों को बैठाकर चालक स्कूल जा रहा था। वैन खटारा हालत में है और उसका बीमा भी समाप्त हो गया था। पुलिस व परिवहन विभाग घटना की जांच कर रहा है।




कस्बे के वसंत वैली स्कूल की वैन सुबह रिछारा गांव से बच्चों को लेकर विद्यालय आ रही थी। रास्ते में अचानक वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों ने वैन में सवार बच्चों को बाहर निकाला। सभी के सुरक्षित होने पर अभिभावकों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर जांच की। उधर, विद्यालय के प्रबंधक दिलीप गुप्ता का कहना है कि ग्रामीणों की वैन चालक से रंजिश थी। ग्रामीणों ने वैन भी तोड़ दी है। वैन में अचानक खराबी आ गई थी। वहीं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दयाशंकर का कहना है कि स्कूली वैन का बीमा 29 जून को समाप्त हो गया था। फिटनेस, परमिट व प्रदूषण समेत अन्य कागजात सही हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed