{"_id":"61438c678ebc3eb7827adc2a","slug":"school-demand-cdpo-block-centre-mahoba-news-knp652603684","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को विद्यालय में बैठाने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को विद्यालय में बैठाने से किया इंकार
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के प्राथमिक विद्यालय खंदिया में प्रधानाध्यापिका ने अधिक छात्र संख्या व कमरों का अभाव बताकर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को विद्यालय में बैठाने से साफ इंकार कर दिया है। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में समस्या खड़ी हो गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सीडीपीओ को मामले से अवगत कराया है।
प्राथमिक विद्यालय खंदिया में लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है लेकिन इस समय प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या 262 व कमरे छह हैं। जिनमें कार्यालय व स्टोर भी शामिल है। प्रधानाध्यापिका ललिता का कहना है कि छात्र संख्या बढ़ जाने से कमरों का अभाव है। चार कमरों में बढ़ती छात्र संख्या से बच्चों को बैठने में परेशानी हो रही है। यही वजह है कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को बैठने के लिए जगह का अभाव है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामकुमारी को विद्यालय में केंद्र संचालन से साफ मनाकर दिया है। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान है। उसने बाल विकास परियोजना अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए केंद्र संचालन के लिए दूसरा स्थान देने की मांग की है।
-----------
खेत की तारबाड़ी उखाड़ने का आरोप
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव निवासी लखनलाल दबंगों पर खेत की तारबाड़ी उखाड़ने का आरोप गया है। शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बिलबई मौजे में उसकी भूमि है। दबंग जबरन अपने जानवर उसके खेत में हांक देते है। जिससे फसल बर्बाद हो गई है। अब दबंगों ने खेत की तारबाड़ी भी उखाड़ दी है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)