फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   school,baba,lockdoun,covid 19,nanaji desmukh

दादा नानी सुना रहे कहानियां

Sun, 25 Apr 2021 05:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
school,baba,lockdoun,covid 19,nanaji desmukh
राजाराम - फोटो : MAHOBA
महोबा। भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोगों को अपने काम से फुरसत नहीं मिलती थी, वहीं वैश्विक महामारी ने मनुष्य की जीवन शैली को बदल कर रख दिया है। अब वर्क फ्राम होम के चलते घर में रहकर लोग काम कर रहे हैं। बच्चों को पहले स्कूल कालेज और ट्यूशन से फुरसत नहीं थी। वहीं कोरोना संक्रमण से चलते स्कूल बंद होने से बच्चे अब दादा -नानी के साथ कहानियां सुनकर आनंदित हो रहे हैं। बुजुर्गों ने बताया कि महामारी से बचाव को लेकर सप्ताह में सिर्फ दो दिन नहीं रोजाना लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। ताकि हमसभी इस कोरोना महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

केस-1 जैतपुर निवासी 98 वर्षीय राजाराम यादव बताते है कि अंग्रेजों के जमाने में भी ऐसा वक्त देखने को नही मिला। 1941-42 में गांधी के साथ रहे पर पुलिस का इतना डर नही था। जितना अब लॉक डाउन में है। बाहर निकलने पर पुलिस कही अपमान न कर दे इस डर से घर से बाहर चाह कर भी नही निकलते हैं। घर के छोटे बच्चों को किस्सा कहानी सुनाकर उनके साथ समय गुजारते है। शेष समय में टीवी, रेडियो और अखबार का भी सहारा लेते हैं। बीमारी से बचाव करना है तो घर में रहना ही सबसे अधिक सुरक्षित है।
विज्ञापन

--
केस- 2 जैतपुर निवासी 77 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक हमीद खान बताते है कि लॉकडाउन के समय घर में रह कर ही समय बिताते हैं। शुरूआत में नियमों के पालन करने में दिक्कत होती थी पर अब ादत हो गई है। महामारी से बचाव के लिए सिर्फ दो दिन नहीं हमारा तो हर दिन लॉकडाउन के नियमों के पालन के साथ गुजरता है। घर में रहकर छोटे बच्चों को कहानियां सुनाते वक्त कट जाता है। बाकी समय नमाज व इबादत करके गुजारते है, और दुआ करते है कि इस महामारी से जल्द से जल्द निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed