फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Scheduled caste girl raped after entering her house

Mahoba News: अनुसूचित जाति की किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म

Tue, 19 Sep 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste girl raped after entering her house
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी से घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया। शोर-शराबा मचाने पर मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर एकत्र हुए पड़ोसियों ने भाग रहे आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपनी मूकबधिर मां व छोटे भाई-बहनों के साथ सोमवार की रात घर पर थी जबकि पिता रिश्तेदारी में सुमेरपुर गया था। रात करीब 12 बजे कस्बा कबरई निवासी युवक दीवार फांदकर अंदर घुस गया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मां मूकबधिर होने के चलते शोर शराबा नहीं मचा सकी। आरोपी ने किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। चीख-पुकार सुन पड़ोसी एकत्र हो गए और भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घटना की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोप है कि इससे पहले भी कई बार आरोपी किशोरी को परेशान कर चुका है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed