फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Scheduled caste families made aware

आठ घंटे की पढ़ाई, पहले प्रयास में रोहित ने पाई सफलता

Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste families made aware
महोबा। ब्लॉक चरखारी के अक्ठौंहा गांव के किसान के बेटे रोहित राजपूत ने लोकसेवा आयोग की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली। रोहित को 512वीं रैंक मिली। छात्र ने बताया कि प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई की। मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई में काफी मदद मिली।
विज्ञापन

गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद रोहित राजपूत ने दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की। उनका वर्ष 2016 में वाणिज्य मंत्रालय में पेटेंट ऑफिसर पद पर चयन हो गया। आईएएस बनाने के सपने को लेकर उन्होंने लगातार तैयारी जारी रखी। पहले प्रयास में ही लोकसेवा आयोग की परीक्षा में 512वीं रैंक हासिल की। पिता अरविंद राजपूत ने खेती-किसानी करके बेटे रोहित को पढ़ाया। भांजे की पढ़ाई में मामा हरनाथ राजपूत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed