फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Satha Rkraen umbrella, pour roadways buses

छतरी रख्ाें साथ्ा, टपकती हैं रोडवेज बसें

Wed, 27 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Wed, 27 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Satha Rkraen umbrella, pour roadways buses
छत टपकने से छतरी लगाए बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
यदि आप बारिश के मौसम में रोडवेज बसों से यात्रा करने की सोच रहे है तो छतरी जरूर साथ में लेकर जाएं। कारण, बारिश के दौरान खटारा बसों की छत टपक रही है। जिससे यात्री और उनका सामान बारिश में भीग जाता है। बुधवार को महोबा से मुस्करा चलने वाली बसों में यात्रा के दौरान तमाम यात्री बस के अंदर छतरी लगाए नजर आए। ऐसे में यात्रियों को सुगम यात्रा देने के रोडवेज प्रबंधन के दावों की हवा निकल गई।
विज्ञापन


महोबा रोडवेज में करीब 90 बसें हैं। जो विभिन्न रूटों पर चलती हैं। जिनमें एक तिहाई बसों की दशा बेहद खराब है। मरम्मत व रखरखाव के नाम पर प्रतिमाह हजारों का बजट ठिकाने लगा दिया जाता है, लेकिन बसों की दशा नहीं सुधर रहीं है। आए दिन रोडवेज बसों के बीच रास्ते में खड़े होने से यात्रियों का समय व पैसे की बर्बादी होती है। वही बारिश के मौसम में खटारा बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। बसों की छतें बारिश में टपक रही हैं। महोबा से मुस्करा मार्ग पर एक दर्जन बसों में से आधा दर्जन बसाें का संचालन किया जा रहा है। सर्वाधिक आमदनी वाले कम दूरी के मार्ग पर चलने वाली बसों की दशा बेहद खराब है।
विज्ञापन


बस में यात्रा के दौरान छत से पानी टपकने के कारण यात्रियों को छतरी लगाकर बैठना पड़ रहा है। तमाम यात्री बस के अंदर ही बारिश के दौरान भीगते रहते है। कई बार मांग के बाद भी बसों की मरम्मत न कराए जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज के प्रभारी एआरएम जयकरन का कहना है रोडवेज बसों की नियमित मरम्मत कराई जा रही है। जिन बसों की छत टूटी है उनको सही कराया जाएगा। यात्रियों को हर हाल में बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed