फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sapath grahan aaj

मिनी सचिवालय में आज 11 बजे शपथ लेंगे प्रधान व सदस्य

Mon, 24 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
sapath grahan aaj
महोबा। दो तिहाई कोरम पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों से ग्राम प्रधान व सदस्य में मिनी सचिवालय में शपथ लेंगे। शपथ सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि प्रधानों व सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां की गईं हैं। मंगलवार को पंचायत भवन (मिनी सचिवालय) से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्य वर्चुअल शपथ ग्रहण करेंगे। 27 मई को प्रधानों की पहली बैठक होगी। विकास खंड कबरई में बीडीओ विनीत कुमार यादव, ब्लाक चरखारी में बीडीओ प्रशांत कुमार, ब्लॉक जैतपुर में बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा, ब्लॉक पनवाड़ी में तहसीलदार कृष्णराज सिंह को शपथ के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शपथ ग्रहण की सूचना शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed