{"_id":"6a679e9e2c48bd0e460c096d","slug":"sanskar-bharati-will-provide-a-platform-for-artists-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127432-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संस्कार भारती कलाकारों को मुहैया कराएगी मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संस्कार भारती कलाकारों को मुहैया कराएगी मंच
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 02 परिचय-बैठक में बोलते लोक विधा संयोजक पं. जगप्रसाद तिवारी। स्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। संस्कार भारती की बैठक में सोमवार को स्थानीय कलाकारों को मंच मुहैया कराए जाने पर चर्चा की गई। संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि संस्था समय-समय पर कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करती है। ऐसे कलाकार जिन्हें मंच नहीं मिलता, उन्हें मंच देने का काम किया जाता है।
चरखारी बाईपास स्थित सभागार में आयोजित बैठक में प्रांत महामंत्री ने मंचीय कला, दृश्य कला, साहित्य व लोक विधा पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि संस्कार भारती हर क्षेत्र में कार्य करने वाली अखिल भारतीय संस्था है। लोक विधा संयोजक पं. जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती कलाकारों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस मौके पर प्रांत कोषाध्यक्ष समरेंद्र शुक्ला, प्रांत मंत्री आदेश अवस्थी, शिवनारायण खरे, सुभाष चौरसिया, प्रमोद सक्सेना, कृष्ण चंद्र पाठक, गिरीश सक्सेना, लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे।