{"_id":"6ae4e0befc50f86a5f049b85","slug":"samman-nidhi-funds-reach-the-accounts-of-116-lakh-farmers-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130167-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 1.16 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 1.16 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की धनराशि
विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 12 परिचय-कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण सुनते किसान। स्रोत: सूचना
= शहर के सेवायोजन सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर के सेवायोजन सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस पर जनपद स्तरीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के 1,16,236 किसानों के खातों में 2,324.72 लाख रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में भेजा गए। सम्मान निधि पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी व सीडीओ बलराम कुमार ने दीप जलाकर किया। इस दौरान गुजरात के बनासकांठा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सीडीओ ने जिले के किसानों को प्रमाणपत्र सौंपकर सम्मानित किया।
ग्रामोन्नति संस्थान के सलाहकार रुद्र प्रताप मिश्रा ने किसानों को जैविक खेती और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। एनबीआरआई के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. रामसेवक चौरसिया ने रबी फसल में लगने वाली बीमारियों के नियंत्रण के बारे में बताया। उपकृषि निदेशक रामसजीवन ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, डॉ. हरीप्रकाश नामदेव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता मौजूद रहे।