{"_id":"6a0cbf3235a1d985c9001b23","slug":"salaries-of-water-corporations-ae-and-je-withheld-for-negligence-in-work-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125369-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कार्य में लापरवाही पर जल निगम के एई व जेई का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कार्य में लापरवाही पर जल निगम के एई व जेई का रोका वेतन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मंगलवार को शहर के परमानंद तिराहा से झलकारी बाई तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही पर जल निगम के सहायक अभियंता और अवर अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून से पहले हर हाल में सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए अन्यथा जिम्मेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम लक्ष्मीशंकर ने जानकारी दी कि सड़क के दोनों ओर पोल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है जबकि एलटी लाइन का काम जारी है। उन्होंने बताया कि 11 केवी लाइन का कार्य दो दिन में शुरू किया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया और निर्देश दिया कि यदि दो सप्ताह के भीतर एलटी और 11 केवी लाइन का कार्य पूरा नहीं होता है तो संबंधित फर्म को काली सूची में डालते हुए कार्रवाई की जाए।
जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बैठक में बताया कि लगभग 500 मीटर कार्य पूरा हो चुका है लेकिन सामग्री खत्म होने के कारण काम रुका हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने सामग्री की उपलब्धता को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल निगम के अधिकारी मौके पर नियमित उपस्थित नहीं रहते और न ही मुख्यालय में निवास करते हैं, जो गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जल निगम के अवर अभियंता अतुल कुमार और सहायक अभियंता मुनीस अली का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता को दो शिफ्ट में श्रमिक लगाकर कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि 10 दिनों के भीतर पाइपलाइन कार्य पूरा किया जाए, ताकि लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ा सके।