फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   safai kermi ka vetan roka

गांव में सफाई न करने पर एक सफाईकर्मी रोका वेतन, दूसरे से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
safai kermi ka vetan roka
महोबा। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने गांवों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। गंदगी मिलने पर एक सफाईकर्मी का वेतन रोक दिया और दूसरे से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष कुमार ने टीकामऊ, डढ़हतमाफ, बरीपुरा, मिरतला, रहेलिया गांव का निरीक्षण कर छिड़काव करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत टीकामऊ में सफाईकर्मी सुनील कुमार अनुपस्थित मिले। डढ़हतमाफ में सफाईकर्मी रामकुमार प्रजापति अनुपस्थित मिले। प्रधान फूल सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी आज छुट्टी पर है। ग्राम पंचायत बरीपुरा में सफाईकर्मी नैय्यर शाहीन अनुपस्थित मिली गांव में जगह जगह गंदगी मिलने पर चेतावनी देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। ग्राम पंचायत मिरतला में सफाईकर्मी उपस्थित पाये गए, जेसीबी से सफाई कार्य करते पाया गया। वहीं ग्राम पंचायत मिरतला के राजस्व ग्राम रहेलिया में तैनात सफाईकर्मी राजकुमारी अनुपस्थित मिली, जहां गांव में जगह जगह गंदगी मिली, ग्रामीणों ने उनके गांव में न आने की शिकायत भी की। डीपीआरओ संतोष कुमार ने एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed