{"_id":"5f00baa18ebc3ea06f6ab0dd","slug":"sadar-mla-wrote-to-cm-for-treatment-of-cancerous-growth-mahoba-news-knp5693262182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर ग्रसित उन्नति के इलाज के लिए सदर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर ग्रसित उन्नति के इलाज के लिए सदर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
महोबा। कैंसर पीड़ित उन्नति के इलाज में आ रहे खर्च से परिजनों का बुरा हाल है। अपनी चल-अचल संपत्ति का उपयोग करने के बाद भी इलाज के लिए पैसों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके लिए परिजनों की गुहार पर अनेकों हाथों ने उसके इलाज के लिए सहयोग प्रदान किया। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने भरपूर योगदान दिया। हाल यह है कि छोटे-छोटे बच्चों ने उन्नति की परेशानी को देखते हुए अपनी गुल्लक तक तोड़कर उसकी मदद के लिए पैसे दिए।
कॉलर ने फोन करके बालिका के इलाज में मदद की बात की। बालिका की गंभीर हालत देखते हुए कवायद तेज कर दी। इसके लिए चाइल्डलाइन (1098) के डायरेक्टर मनोज कुमार ने सदर विधायक राकेश कुमार गोस्वामी से बालिका की परेशानी का जिक्र किया तथा उसके सहयोग के लिए मुख्यमंत्री कोष से सहायता प्रदान करने की बात कही। सदर विधायक ने बालिका के सर्वोत्तम हित को देखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और राहत कोष से राशि प्रदान करने को कहा। शीघ्र ही बालिका के स्वस्थ्य होने की कामना की। चाइल्डलाइन डायरेक्टर की पहल पर एक पांच लोगों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम एके तिवारी को बालिका के लिए चिकित्सा अनुदान प्रदान करने के लिए अपील की और पत्र सौंपा। डीएम महोबा ने शीघ्र ही बालिका के लिए राहत कोष से सहायता प्राप्ति का आश्वासन दिया। बालिका का उत्तम इलाज कराने को चाइल्डलाइन द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। डीएम को पत्र सौंपने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में डॉ. पंकज दीक्षित, व्यवसायी व समाजसेवी स्वप्रिल, पत्रकार विष्णु गुप्त, सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।