{"_id":"60abe5af8ebc3e7ffa1cd8e2","slug":"sadak-hadse-me-4-ghayal-mahoba-news-knp630218144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत चार लोग घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
थाना कबरई के मुल्ला का खुड़ा निवासी सुनील (25) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना पशु को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास स्थित लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह थाना श्रीनगर के बिलखी गांव निवासी धनीराम (80), चरखारी निवासी छविलाल (58) व पठानपुरा निवासी उमर (04) सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)