{"_id":"60b7c2788ebc3e380877597e","slug":"sadak-hadse-me-2-ki-maut-mahoba-news-knp631860394","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
महोबा/कबरई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं चरखारी-महोबा मार्ग में करहरा मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से युवक की जान चली गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोर्टें आईं।
कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी शेख मुनव्वर का पुत्र रफीक (26) बाइक से अपने साथी मानवेंद्र सिंह के साथ कुनेहटा गांव की ओर जा रहा था। तभी सुरहा पुलिस चौकी के समीप तेज रफ्तार गिट्टी भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रफीक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ओवरलोड ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक में नंबर प्लेट भी नहीं लगी मिली।
दूसरी घटना चरखारी-महोबा मार्ग में घटी। शहर के कस्बाथाई निवासी अरुण कुशवाहा (25) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। बुधवार की दोपहर बाइक से वह रिश्तेदारी में करहराकला गांव गया था। लौटते समय करहरा मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाइक सवार दो घायल
चरखारी। सूपा गांव निवासी महेंद्र अपनेे साथी हरि सिंह के साथ बाइक से कस्बा बेलाताल गए थे। लौटते समय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा के समीप सड़क पर एकाएक गाय के आ जाने से बाइक टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हरि सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)