फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sadak durghatna me 6 ghayal

सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल, एक रेफर

Sun, 23 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
sadak durghatna me 6 ghayal
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक ही हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के थाना राजनगर के घुंचू कुरेला गांव निवासी संजू अनुरागी (21) अपने साथी जितेंद्र (23) के साथ बाइक से किसी कार्य से कस्बा कबरई जा रहा था, तभी श्रीनगर गांव के समीप एक ट्रक की टक्कर से बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिससे बाइक चला रहे संजू के सिर पर गंभीर चोटें आईं जबकि जितेंद्र मामूली रूप से घायल हो गया। संजू की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। इसी तरह कस्बा कबरई के धरौन निवासी सलीम (25), मझलवारा निवासी अभिषेक (17), परसहा निवासी जयदीप (20) व शंकरपुरवा कबरई निवासी सुनील (18) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed