फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sabse badi panchyat me41 pratyashi

जिले की सबसे बड़ी पंचायच में 41 दावेदार ठोक रहे ताल

Mon, 12 Apr 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
sabse badi panchyat me41 pratyashi
खन्ना (महोबा)। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ग्योड़ी में पहली बार पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने से दावेदारों में उत्साह देखने मिल रहा है। पंचायत में प्रत्याशियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अंकित चुनाव निशान कम पड़ गए, जिससे प्रशासन ने ऐसे प्रत्याशियों के लिए अतिरिक्त चुनाव निशान आवंटित किए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में सात मजरे भी है जहां दावेदार प्रचार करने जुटे हैं। प्रत्याशियों के सामने कई स्थानीय मुद्दे हैं। जिसमें गांव में पेयजल, चिकित्सा, परिवहन सुविधा का मुद्दा भी है। सभी प्रत्याशी दलित व सवर्ण समाज के जाति के मतदाताओं पर निगाह लगाएं हैं। चार हजार दलितों के वोट होने से सभी प्रत्याशी इन्हें रिझाने में लगे हैं। ग्राम पंचायत में ग्योड़ी में मुकाबला बड़ा ही रोचक दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

युवा मतदाता अवधेश कुमार कहते हैं कि पंचायत शहरी मार्ग से जोड़ा जाना चाहिए जिससे लोगों इसका फायदा मिल सके। पूर्ववर्ती सरकार में लोहिया बस सेवा शुरू हुई थी लेकिन अब यह सेवा ठप है। वहीं गांव के बुुजुर्ग रामदीन कहते है कि प्रत्याशी तो बहुत लड़ रहे हैं लेकिन जीतने के बाद ये लोग विकास कराना भूल जाते हैं। गांव की समस्याओं को दूर करेगा उसको ही वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्योड़ी निवासी अजय कहते हैं कि हमारे गांव पानी की बड़ी समस्या है अक्सर पाइप लाइन फट जाती है। अस्पताल है लेकिन कोई सुविधा नहीं बुखार आ जाये तो जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है। वोट उसी को देंगे जो समस्याओं का समाधान करेगा ।

ग्योड़ी निवासी पप्पू कहते हैं कि हमारे गांव में सबसे बड़ी समस्या आने जाने के लिए कोई सरकारी साधन नहीं जो हमारे गांव का विकास कराएगा उसी मतदान करेंगे।
ग्राम पंचायत आंकड़ों पर एक नजर :
कुल जनसंख्या करीब- 25000
कुल मतदाता - 9860
कुल प्रत्याशी- 41
पंचायत से जुड़े मजरे- 07

पप्पू

पप्पू- फोटो : MAHOBA

अजय

अजय- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed