फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Running managed health center doctors

जुगाड़ के डॉक्टरों से चल रहा स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 12 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 12 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Running managed health center doctors

कस्बे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुगाड़ के

विज्ञापन
चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है। दो माह से तैनात डॉक्टर के अन्य जिले में स्थानांतरण होते ही स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मरीजाें को फार्मासिस्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। कभी-कभी चिकित्सक न होने से प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ता है।

नगर पंचायत खरेला में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कस्बे की 25 हजार की आबादी के साथ 24 गांव मजरों की 50 हजार आबादी आश्रित है।

जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से अधिक वार्षिक ओपीडी वाला केंद्र स्थायी चिकित्सक के लिए मोहताज है। दो माह पहले तैनात चिकित्सक का गैर जिले में तबादला हो गया। एक अन्य तैनात डॉक्टर को भी जिले के अन्य केंद्र में तैनात कर दिया गया है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला के लिए महकमा एक स्थायी चिकित्सक तैनात नहीं कर पाया।

ग्राम दुलारा में तैनात डॉक्टर को तीन दिन खरेला और तीन दिन दुलारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संबद्ध कर दिया गया है। ये चिकित्सक भी कभी कभार ही आ रहे हैं।

रोजाना सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी वाले केंद्र में मरीजों का फार्मासिस्ट उपचार कर रहे हैं। आला अफसरों ने गुरुवार के लिए गौरहारी के डॉक्टर व शुक्रवार को चरखारी के एक चिकित्सक और शनिवार को भी गौरहारी के चिकित्सक को अस्थाई व्यवस्था में लगाया है।

स्वास्थ्य महकमे की इस व्यवस्था में लोगाें में खासा आक्रोश है। चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार राजपूत ने बताया कि जिला स्तर पर व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसी वजह से अस्थाई व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय का फोन बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed