फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   rti

अधिशासी अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना

Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
rti
महोबा। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं समय से उपलब्ध न कराने पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पर राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शहर के मधुरन तलैया गांधीनगर निवासी पूर्व सभासद शिव कुमार गोस्वामी ने जनवरी 2020 में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत नगर पालिका परिषद से स्वच्छ भारत मिशन के तहत कर्मचारियों के भुगतान, घर-घर कूड़ा लेने व अन्य काम से संबंधित सूचनाएं मांगी थीं। सूचनाएं न देने पर उन्होंने अपील दायर की थी। राज्य सूचना आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोटिस भेजकर तलब किया लेकिन वह आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उपस्थित न होने एवं समय पर सूचना न देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि नगर पालिका के जन सूचना अधिकारी (16 सितंबर 2020 से दिनांक 13 अक्तूबर 2021 तक) पदस्थ अधिकारी के वेतन से कटौती कर वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed