फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rtaya congressman who, from the stage and told the pain

कांग्रेसियों ने जो रटाया, मंच से वहीं दर्द सुनाया

Sat, 23 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Sat, 23 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rtaya congressman who, from the stage and told the pain
 चौपाल के दौरान सब कुछ पूर्व निर्धारित रहा। कहा तो यहां तक जा रहा है कि चौपाल के दौरान दर्द सुनाने वाले ग्रामीणों को बाकायदा ट्रेनिंग दी गई थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ठेठ ग्रामीण इलाके की महिलाएं भी टूटी फूटी खड़ी बोली में बोल रही थीं। एक महिला से इस बाबत पूछा गया तो उसने हंस कर जवाब दिया कि इसी काम में तो तीन दिन से जुटे थे।
विज्ञापन

चौपाल में सबसे पहले सूपा गांव निर्मला देवी घूंघट में पहुंची और वह मनरेगा में काम न मिलने की शिकायत की। इसके बाद सूपा के प्रधान प्रतिनिधि भारत विशाल शुक्ला सहित एक-एक करके सात ग्रामीणों ने अपनी बातें रखीं। कुछ ऐसी ही स्थिति सूपा गांव की महिला पंचायत में भी रही। यहां भी दर्द बांटने वाली महिलाएं पहले से निर्धारित थीं और माइक से उन्हें ही बुलाया गया। इन महिलाओं में एक बात समान थी कि वे स्कूल की मांग कर रही थीं। कमोबेश सभी का कहना था कि यदि इलाके में महिला डिग्री कालेज खुले तो बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

 
पदयात्रा के दौरान वरिष्ठ नेता भी जोश में दिखे
महोबा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भी पूरे जोश में दिखे। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि चौपाल और पदयात्रा के जरिए केंद्र एवं राज्य सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर चौपाल में निर्मल खत्री ने कहा कि बुंदेलखंड किसानों का दर्द बांटने के लिए पार्टी हमेशा तत्पर रही है। हम सत्ता में नहीं है, लेकिन विपक्ष में रहते हुए किसानों की आवाज बुलंद करेंगे। प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने भी कांग्रेस शासनकाल में किए गए कार्यों को गिनाया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, नेता विधान मंडल दल प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह, राठ विधायक गयादीन अनुरागी, बांदा विधायक विवेक सिंह, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, प्रदेश सचिव मनोज तिवारी, निर्दोष दीक्षित, रामजीवन यादव, जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सैनी, पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह, नफीसा अली, विनोद चतुर्वेदी, डॉ. दिनेश अग्निहोत्री, अखंड भारत मिश्रा, सफीक अहमद, तुलसीदास राजपूत, खेमंचद्र, सूपा प्रधान सुमन देवी, हिमांचल सिंह, कुंवर राकेश सिंह, सौरभ तिवारी, कल्लू शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।


राहुल गांधी ने जाना आलू किसानों का दर्द

महोबा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव ने आलू किसानों का दर्द बताया। इस पर राहुल गांधी ने जल्द ही फर्रुखाबाद पहुंचने का भरोसा दिया। साथ ही जिले में लगने वाले आलू संबंधी प्लांट के बारे में भी पूछा। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में फर्रुखाबाद एवं कन्नौज से आए पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान राहुल गांधी ने आलू की खेती पर विस्तार से बात की। पूछा कि फर्रुखाबाद एवं कन्नौज में आलू संबंधी प्लांट न लगने की वजह क्या है। फिर उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से घोषित की गई आलू संबंधी परियोजनाओं पर भी पूूछा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमें आलू के मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही वह फर्रुखाबाद पहुंचेंगे और आलू किसानों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed