फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways bus overturned after collision with truck, driver killed, 20 passengers injured

Mahoba News: ट्रक की टक्कर से पलटी रोडवेज बस, चालक की मौत, 20 यात्री घायल

Sun, 05 Apr 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned after collision with truck, driver killed, 20 passengers injured
फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद
महोबा। चरखारी-महोबा मार्ग पर शनिवार की शाम प्रेमनगर के पास ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई जबकि 20 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के समय बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। लहराकर वाहन चलाने और गलत दिशा में आकर टक्कर मारने से हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महोबा डिपो की रोडवेज बस शाम करीब चार बजे राठ से महोबा आ रही थी। बस को कल्याण नगर निवासी चालक आजाद मोहम्मद (47) चला रहा था। जैसे ही बस महोबा-चरखारी मार्ग पर प्रेमनगर-करहरा के पास मोड़ पर पहुंची। तभी सामने से एक ट्रक चालक तेज रफ्तार में लहराता हुआ आया और बस में ड्राइवर की साइड तेज टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई। इससे बस चालक आजाद मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में बैठे यात्री मुस्करा निवासी मुकेश की पत्नी प्रियंका (36), मुकेश का बेटा प्रियांश (9), काकुन निवासी महेंद्र मिश्रा (70), महोबा निवासी सीमा (43), कबरई निवासी विश्वनाथ (70) व प्रेमा (60), भटीपुरा महोबा निवासी बदन सिंह (55), बमरारा निवासी सुनीता (26) व उसका बेटा श्रेयांश (03), हमीरपुर के ऐझी गांव निवासी कामता (65), बड़ीहाट महोबा निवासी अजय शर्मा (37), महाराजपुरा निवासी रामप्रसाद (50), भटीपुरा महोबा निवासी सुतिया (70), प्रियंका (35), मुस्करा निवासी शिल्पी (20), बबीना निवासी अरविंद की दो बेटियां रूपा (05), पारो (03), दिदवारा गांव निवासी गोमती देवी (32) व दो अन्य घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों ने बस चालक मोहम्मद आजाद को निकालने का प्रयास किया लेकिन बस क्षतिग्रस्त होने से उन्हें सहजता से बाहर नहीं निकाला जा सका। यात्रियों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस, बोलेरो व अन्य वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया। अपर एसपी ने बताया कि हादसे में यात्रियों को गंभीर चोट नहीं है और सभी सुरक्षित हैं। ट्रक को पकड़ लिया गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-----------


बहुत तेज था ट्रक, पूरी सड़क पर लहरा रहा था गाड़ी
महोबा। रोडवेज बस में आगे की तरफ बाईं ओर बैठे बड़ीहाट निवासी यात्री अजय शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस चालक नियंत्रित स्पीड में गाड़ी चला रहे थे। हादसे से पहले ही ट्रक चालक सामने नजर आ गया था। उन्होंने बताया कि देखा कि ट्रक चालक बहुत स्पीड में था और पूरी सड़क पर उसका वाहन लहरा रहा था। उसको देख कई लोगों ने कहा कि यह जरूर टक्कर मार देगा। रोडवेज बस चालक ने गाड़ी को बचाने के लिए किनारे किया लेकिन ट्रक चालक ने ड्राइवर की ओर किनारे पर टक्कर मार दी और बस पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई और बस चालक की मौत हो गई। यह देख सभी कांप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

अवकाश के बाद आज ही ड्यूटी पर लौटे थे आजाद
महोबा। सड़क हादसे में मृत हुए बस चालक आजाद मोहम्मद एक सप्ताह के अवकाश के बाद शनिवार को ही ड्यूटी पर आए थे। उनके घर में बेटे की मंगलवार को शादी थी और शादी के बाद रिश्तेदार घर पर थे। सभी को हंसी-खुशी विदा करने के बाद और अन्य कामों से फुर्सत पाकर वह ड्यूटी पर आए थे। उनके दो बेटे मोहम्मद आशिक व इरशाद हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं। खबर मिलने पर पुत्र आशिक व मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंचे।

-----------

परिजनों को देते रहे अपनी हालत की जानकारी
महोबा। सड़क हादसे के बाद सभी घायलों की हालत ठीक थी और सभी बातचीत कर पा रहे थे। इसमें अधिकांश लोगों ने यही बताया कि ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में बस में टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घायल अपने घरों में फोन लगाकर हादसे के बारे में बताते हुए दिखे और अपनी चोट भी बयां की। प्रियंका ने बताया कि उसके सिर पर चोट आई है जबकि बेटे प्रियांश के चेहरे पर खरोंच है। बमरारा की सुनीता भी परिजनों को अपनी चोट व बेटे की चोट के बारे में बता रही थी। सीओ सिटी अरुण सिंह जब वहां पहुंचे तो उन्होंने भी घायलों से बातचीत की। प्रियंका ने बताया कि ऐसा लगा कि मानों दुनिया पलट गई और चारों ओर रोने व चीखने की आवाज आने लगी थी। सभी लोग घबराए हुए थे।

फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-ट्रक की टक्कर से बस पलटने की घटना के बाद जुटी राहगीरों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed