{"_id":"63f3bfb18b9c559e950cd0c2","slug":"roadways-bus-broke-down-in-the-middle-of-the-way-passengers-upset-mahoba-news-c-12-1-89136-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस, यात्री परेशान
Tue, 21 Feb 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश परिवहन महोबा डिपो की बसें बीच रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ रही हैं। सोमवार को महोबा से मुस्करा जा रही बस शहर से चार किलोमीटर आगे खराब हो गई। इससे एक घंटे तक यात्री परेशान रहे। कई यात्री किराया वापस लेकर दूसरे वाहनों से निकल गए। कुछ यात्री रोडवेज से दूसरी बस पहुंचने पर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
महोबा डिपो की दो दर्जन बसों को बिना फिटनेस रूट पर दौड़ाए जाने के मामले में एक पखवाड़े पहले एआरएम हेमंत कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद बसों की फिटनेस कराई गई थी लेकिन व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। सोमवार को 30 से अधिक सवारियां भरकर महोबा डिपो की रोडवेज बस मुस्करा जा रही थी। तभी बजरिया के पास बस अचानक खराब हो गई। बस स्टार्ट न होने पर यात्रियों ने हो-हल्ला मचाया। चालक ने मामले की सूचना महोबा डिपो के अधिकारियों को दी।
यात्री रामप्रकाश, देवीदीन, सीमा ने बताया कि वह एक घंटे से सड़क किनारे बैठे हैं लेकिन दूसरी बस न आने से परेशानी हो रही है। कई यात्री डग्गामार वाहनों से निकल गए। बाद में दूसरी बस पहुंचने पर यात्रियों को भेजा गया। उधर, महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र यादव का कहना है कि बस खराब होने की सूचना पर दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया। बसों की नियमित जांच कराई जा रही है।