{"_id":"6a8f3565fa213320b60cb2f4","slug":"roadways-bus-breaks-down-in-the-middle-of-the-road-passengers-stranded-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128275-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बीच सड़क रोडवेज बस खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बीच सड़क रोडवेज बस खराब, यात्री परेशान
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 24 परिचय-रोडवेज बस खराब होने से परेशान यात्री। संवाद
खन्ना (महोबा)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की खस्ताहाल बसें यात्रियों की परेशानी का सबब बन गई हैं। बुधवार की सुबह जनपद कानपुर से महोबा जा रही रोडवेज बस का प्रेशर पाइप फट गया। इससे बस कस्बा खन्ना के पास बीच सड़क पर खड़ी हो गई। यात्री सड़क किनारे बैठकर परेशान नजर आए। एक घंटे बाद दूसरी बस पहुंचने पर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर इस समय रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ जुटी रही है। बुधवार को सवारियां भरकर रोडवेज बस महोबा आ रही थी। रास्ते में खन्ना बिजली कार्पोरेशन कार्यालय के पास अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया। इससे बस के पहिए थम गए। बीच रास्ते में ही बस के बंद होने से उसमें सवार यात्रियों को परेशानी हुई। काफी कोशिश के बाद भी बस सही नहीं हुई।
इस दौरान कई यात्री तो बस से उतर कर सड़क पर खड़े हो गए जबकि तमाम यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। यात्री विनीत, दीपक, प्रमोद, शीला आदि ने बताया कि अक्सर रोडवेज बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं।