फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways bus and dumper clash, 12 injured

रोडवेज बस और डंपर की भिड़त, 12 घायल

Sun, 11 Sep 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 11 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus and dumper clash, 12 injured
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में अलीपुरा के समीप बांदा से सवारियां भरकर महोबा आ रही रोडवेज बस की डंपर से आमने सामने भिडंत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, इसी वजह से दुर्घटना
विज्ञापन


हो गई। रविवार की दोपहर महोबा डिपो की रोडवेज बस बांदा से सवारियां भरकर महोबा आ रही थी। ग्राम अलीपुरा के समीप रोडवेज बस का चालक संतुलन खो बैठा जिससे बस सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच र्गई। मौके पर लोगों की एकत्र हुई भीड़ ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


घायलों में जाफिर 20 पुत्र रहीम निवासी हवेली दरवाजा, शीतल 26 पुत्र हरिश्चंद्र निवासी चिल्ला बांदा, मो. नवाब 44 पुत्र हवीब निवासी शुक्लानापुरा, राजकुमार 48 पुत्र मइयादीन निवासी बांदा, हरिश्वंद्र 55 पुत्र रामधनी निवासी जैतपुर, लखनलाल 50, कामिनी देवी 02 पुत्री भीमसिंह, मुन्ना सहित एक दर्जन यात्री शामिल है। यात्रियों ने बताया कि बस चालक द्वारा लापरवाही से तेज गति से गाड़ी चलाए जाने से दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में रोडवेज बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed