{"_id":"63a74fb1bc88d15a441e75cd","slug":"road-me-khaab-hui-bus-mahoba-news-knp7352700131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: इंजन गर्म होने से फिर रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: इंजन गर्म होने से फिर रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सड़कों पर दौड़ रहीं महोबा डिपो की बसें बीच रास्ते में दगा दे रहीं हैं। दो दिन पहले चलती बस में आग लगने की घटना यात्री अभी भूल भी नहीं पाए थे कि शनिवार को राठ से सवारियां भरकर महोबा आ रही रोडवेज बस झांसी-मिर्जापुर हाईवे में भरवारा गांव के पास खराब हो गई। जिससे यात्री परेशान रहे। आधा घंटे बाद बस को दुरुस्त कराकर रवाना किया गया।
महोबा डिपो की बस 30 सवारियां भरकर राठ से महोबा आ रही थी। तभी भरवारा के पास इंजन गर्म होने पर चालक ने बस रोक दी। यात्री रामप्रकाश, देवकी, मीना आदि ने बताया कि इंजन गर्म होने से धुआं उठा। जिस पर चालक ने बस रोकी। काफी इंतजार के बाद भी बस स्टार्ट न होने पर यात्री अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बाद में चालक वहीद ने इंजन की जांच की। चालक ने बताया कि रेडियेटर से पानी इंजन में नहीं पहुंच रहा था। जिस वजह से इंजन अधिक गर्म हो गया।
उधर महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत कुुमार मिश्रा का कहना है कि वह बैठक में बांदा आए हैं। बस खराब होने की उन्हें जानकारी नहीं है।