फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Road breaks

बनते ही उखड़ने लगी सड़क

Tue, 13 Jun 2017 10:50 PM IST
महोबा
महोबा Updated Tue, 13 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Road breaks
दुरुस्त की गई सड़कों के उखड़ने लगे गड्ढ़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार द्वारा 15 जून से पहले सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किए जाने के दावों की हवा निकल रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भले ही जिले की सभी सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का दावा कर रहे है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। जिन सड़कों के गड्ढ़े भरे गए है अधिकांश गड़ढे उखड़ने लगे है।
विज्ञापन



योगी सरकार ने प्रदेश की सड़कों को 15 जून से पहले गड्ढ़ामुक्त करने के आदेश जारी किए थे। इसके तहत पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिले की 164 सड़कों को चिहिंत कर उन्हें गड्ढ़ामुक्त कराने का काम शुरू कराया था। शुरुआती दौर में विभागीय अधिकारी बजट न होने का रोना रोते रहे, बाद में सड़कों को आनन फानन में दुरुस्त कराने का काम तेज किया गया। 234 किलोमीटर लंबाई की 164 सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने में महज खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


यही वजह है कि खरेला, पनवाड़ी, चरखारी, बेलाताल आदि क्षेत्रों की जिन सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराया गया है वह सड़कें चार दिन मे उखड़ने लगी है। गिट्टी उखड़ने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़कों में इक्का दुक्का स्थानों पर बड़े गड्ढ़े भरकर खानापूर्ति कर बजट को ठिकाने लगाया गया है। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता इं. मानिकचंद्र का कहना है कि जिले की चिहिंत 95 फीसदी सड़कों की मरम्मत कर गड्ढ़ामुक्त कर दिया गया है। शेष सड़कों में दो दिन में अंदर काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed