{"_id":"686ac3d214e4a87f5e09ccb4","slug":"road-and-culvert-collapsed-due-to-soil-erosion-in-heavy-rain-six-villages-lost-connectivity-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115902-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भारी बारिश में मिट्टी कटाव से सड़क व पुलिया धंसी, छह गांवोंं का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भारी बारिश में मिट्टी कटाव से सड़क व पुलिया धंसी, छह गांवोंं का संपर्क टूटा
Mon, 07 Jul 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में हो रही झमाझम बारिश ने लोगोंं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जिले में शनिवार की देर रात हुई भारी बारिश से महोबा-पलका संपर्क मार्ग में मिट्टी का कटाव होने से सड़क और पुलिया धंस गई। इससे छह गांवों का संपर्क टूट गया है। मजबूरी में लोग 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर पलका गांव पहुंच रहे हैं।
जिला पंचायत की ओर से चार साल पहले महोबा से पलक संपर्क मार्ग व पुलिया का निर्माण कराया गया था। एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से पुलिया के नीचे से मिट्टी का कटाव हो गया। इससे सड़क और पुलिया धस गई। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पुलिया धसने से बनियाटपुरा, मझलवारा, पलका, रैपुरा आदि गांवों का संपर्क कट गया है। इस मार्ग से पूरे दिन दो पहिया व चार पहिया वाहनों की आवाजाही होती है। पुलिया धसने से अब लोग पचपहरा होते हुए पलका पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
ग्रामीण सुनील तिवारी, रवि राजपूत, शिव सिंह, विनोद, सुनील यादव, अशोक, रामस्वरूप, मनोज आदि का कहना है कि चार साल में ही सड़क जगह-जगह उखड़ गई। बारिश में मिट्टी कटाव होने से पुलिया धस गई है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना के बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बारिश में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की बाउड्रीवाॅल गिरी
महोबा। भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस की बाउंड्रीवाल गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी, उस समय सड़क से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा बच गया। इसके अलावा नवीन गल्ला मंडी मेंं जलभराव होने से किसानोंं और व्यापारियों का सैकड़ों क्विंटल अनाज बर्बाद हो गया।
-- -- -- -- -- -
बिजली गिरने से युवक समेत दो लोग झुलसे
महोबा। कोतवाली चरखारी के सालट गांव में शनिवार की रात बारिश के बीच बिजली गिरने से युवक समेत दो लोग झुलस गए। सालट निवासी दशरथ (28) और लक्ष्मी प्रसाद (20) देर रात खेत पर थे। बारिश शुरू होने पर वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरने से दोनोंं झुलस गए। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। अचेत अवस्था में दोनोंं को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। (संवाद)