फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   road accident in Mahoba fire broke out after two bikes collided four people burnt alive

महोबा में चार की गई जान: दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; जिंदा जले मामा-भांजा, चोट लगने से मौसेर भाइयों की मौत

Tue, 09 Jul 2024 06:07 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

बाइक सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन
road accident in Mahoba fire broke out after two bikes collided four people burnt alive
चार लोग जिंदा जले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के महोबा स्थित बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर चितइयन गांव के पास तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जोरदार भिड़ंत में गाड़ियों की टंकी फटने से आग लग गई। हादसे में एक बाइक पर सवार मामा-भांजे जिंदा जल गए जबकि दूसरी बाइक पर सवार मौसेरे भाइयों की गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। उधर, मासूम समेत दो लोग झुलस गए।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर के पीरा गांव का ललतेश अहिरवार (22) अपनी बहनों के यहां मुढ़ारी गांव आया था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह अपनी बहन केसर (20), भांजे देवेंद्र (07) और राज (10) के साथ बाइक से अपने मामा की बेटी दीपिका की शादी में शामिल होने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में चितइयन गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों की टंकियां फट गईं और आग लग गई। दूसरी बाइक पर सवार थाना श्रीनगर के बरा गांव निवासी चंद्रभान राही (30) व उसका मौसेरा भाई सुनील राही (25) उछलकर दूर जा गिरे। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि पहली बाइक पर सवार चारों लोग आग की चपेट में आ गए। इससे ललतेश और उसके भांजे राज की जलकर मौत हो गई। वहीं, बहन केसर व दूसरा भांजा देवेंद्र बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed